{"_id":"5a29a7154f1c1b69678c0977","slug":"161512679189-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 11 वर्ष के बच्चे पर प्रस्तावित की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 11 वर्ष के बच्चे पर प्रस्तावित की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह वर्ष के बच्चे पर कर दी मिनी गुंडा एक्ट की संस्तुति
ललितपुर। पुलिस महकमे में आंख बंद करके काम करने की प्रवृत्ति उस समय जगहंसाई का कारण बन गई, जब कक्षा पांचवीं के छात्र को मिनी गुंडा एक्ट लगाने की संस्तुति कर दी गई। हालांकि, गलती का आभास होते ही पुलिस ने अपनी भूल सुधार करते हुए उसका नाम हटा दिया है। पीड़ित के पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपकर शिकायत की है।
थाना बानपुर अंतर्गत कचनौंदा गांव निवासी पप्पू पुत्र सुकन कुशवाहा ने अपने 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी और एसपी को शिकायतीपत्र सौंपा। इसमें उसने बताया कि उपजिलाधिकारी के न्यायालय से एक नोटिस पीड़ित के पुत्र अमित के नाम से प्राप्त हुआ है। अमित कुमार प्राथमिक विद्यालय में कचनौंदा में कक्षा पांच का छात्र हैं। अमित कुमार की जन्मतिथि छह जुलाई 2005 है और वर्तमान में उसकी उम्र 11 वर्ष है। बानपुर थानाध्यक्ष ने नाबालिग के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित कर दी है। पीड़ित ने पुत्र के भविष्य को प्रभावित होता देख मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बानपुर के थानाध्यक्ष हाकिम सिंह ने बताया कि अमित के परिवार का किसी पक्ष से मारपीट और विवाद हुआ था। इस पर विपक्षियों ने उसके परिवार के साथ उसके नाम भी रिपोर्ट करते हुए एनसीआर दर्ज करवाई थी। इस कारण उसका नाम मिनी गुंडा एक्ट के लिए प्रस्तावित कर दिया गया था। उम्र की जानकारी होने पर कार्रवाई को रोक दिया गया है।