फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज

घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज

Fri, 14 Jun 2019 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज
चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया, हजारों की चोरी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम लखनपुरा में घुसे बदमाशों ने इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। तीन अलग-अलग घरों में घुसे बदमाश हजारों की नकदी और जेवर चुरा कर ले गए।
चौकी बांसी अंतर्गत ग्राम लखनपुरा निवासी मंगल सिंह बीती रात छत पर सो रहे थे। माता-पिता व बच्चे कमरों में कूलरों में सो रहे थे। इसी दौरान रात्रि में अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और मुख्य गेट का दरवाजा खोल दिया। साथ ही घर की मोटी-मोटी जंजीरों को काट दिया। तीन कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी अलमारी व बक्शा के ताले तोड़े। इसमें रखे जेवरात व 33 हजार चार सौ रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पीड़ित की पत्नी के सुबह लगभग चार बजे जागने पर हुई। पत्नी ने देखा कि कमरों के ताले और जंजीरें टूटी हैं। उन्होंने कमरों में जाकर देखा, तो चिल्लाकर परिजनों को जगाया। परिजनों ने कमरों में अलमारी व बक्सा खुले पडे़े थे, लेकिन जेवरात व नकदी नहीं मिले। पीड़ित की तहरीर पर थाना जखौरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर में स्प्रे डालने की संभावना
मंगल सिंह ने बताया कि माता-पिता व बच्चे अपने-अपने कमरों में लगे कूलर की हवा में अंदर सो रहे थे। ऐसे में मकान के अंदर जंजीरों के काटने की आवाज सुनकर कोई भी जाग सकता है। लेकिन, घर के तीन कमरों की मोटी- मोटी जंजीरों को तोड़ने के बाद किसी को आवाज तक नहीं आई। इससे संभावना है कि कमरे में चल रहे कूलरों में कोई स्प्रे डाला गया हागा, जिससे परिजन जाग नहीं सके।

कमरे की लाइट जलाने पर भी नहीं समझ सके बच्चे
एक कमरे में पीड़ित के पुत्र के साथ उसके तीन भतीजे सो रहे थे। इस कमरे में चोरों ने लाइट जलाई, जिसके बाद कमरे में इधर-उधर देखा, लेकिन कमरे में कुछ नहीं मिलने पर लाइट बंद कर बाहर निकल गए। कमरे में सो रहे बच्चों ने देखने के बाद भी नहीं समझा।

पड़ोसन महिला ने मेन रास्ते से बदमाशों को जाते देखा
चोरी करने वाले घर से निकलने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर एक महिला रात्रि में निकली। जो अपने जानवरों को भूसा डाल रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों को मुख्य रास्ते से जाते हुए दिखे। वह कुछ दूरी पर रखी तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल गए।


तीन घरों को बनाया निशाना, नहीं हो सका मुकदमा दर्ज
रात्रि को अज्ञात चोरों ने लखनपुरा के चार घरों को निशाना बनाया। पहले वह गांव के राकेश पुत्र मुन्ना के यहां घुसने लगे। राकेश की पत्नी जाग रही थी, जिससे पत्नी ने कहा कि कोई आ रहा है। चोर आवाज सुनकर भाग निकले। इसके बाद वह कैलाश व इंद्रपाल पुत्रगण श्यामलाल के घरों में घुसे। कैलाश के घर से 30 हजार रुपये नकदी, जेवरात व इंद्रपाल के घर से 13 हजार रुपये नकद व जेवरात ले गए। जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed