फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शादी की रस्मों में दूल्हे की करंट लगने से मौत

शादी की रस्मों में दूल्हे की करंट लगने से मौत

Sat, 08 Jun 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
शादी की रस्मों में दूल्हे की करंट लगने से मौत
शादी की रस्मों में दूल्हे की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार की रात को थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जामुनधानाकलां में विवाह से दो दिन पूर्व शादी की तेल की रस्मों के दौरान बिजली की मरम्मत करते समय दूल्हा को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया।
ग्राम जामुनाधानाकलां निवासी मुकुंद सिंह (22 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह की शादी महरौनी के बूढ़ी गांव में तय हुई थी। बृहस्पतिवार की रात को करीब नौ बजे शादी में तेल की रस्म कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उसके घर में एक कमरे की लाइट खराब हो गई। जिस पर मुकुंद सिंह खुद ही जाकर लाइट की मरम्मत करने लगा। इसी दौरान उसे अचानक से करंट लगने के कारण वह जोर से चिल्लाया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख परिवार के लोग दौड़े और उसे उठाकर जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर चिकित्सकों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और पुलिस को सूचना देकर वह मृतक के शव को अपने साथ घर ले गए। परिजनों के अनुसार शनिवार को मुकुंद सिंह की बारात महरौनी के बूढ़ी गांव जानी थी।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष जाखलौन एके सिंह चौहान ने बताया कि जामुनधानाकलां में करंट लगने से मुकुंद सिंह की मृत्यु हुई है, इसकी जानकारी उन्हें गांव के प्रधान द्वारा दी गई थी। उसकी मृत्यु जिला चिकित्सालय में हुई है, इसलिए पंचनामा आदि की प्रक्रिया कोतवाली पुलिस के अंतर्गत होगी। वहीं, सदर चौकी एसआई निर्मल कुमार ने बताया कि जामुनधानाकलां में युवक की मौत करंट से लगने की जानकारी मेमो के माध्यम से हुई है, लेकिन मृतक के पिता द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना दिया, जिसके चलते उसका पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया नहीं की गई और शव को परिजन अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed