फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पीएम आवास योजना की धनराशि हड़पने पर चार पर मुकदमा दर्ज

पीएम आवास योजना की धनराशि हड़पने पर चार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 May 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की धनराशि हड़पने पर चार पर मुकदमा दर्ज
पीएम आवास योजना की धनराशि हड़पने की रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतरवांस और विरधा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दो किस्तों की धनराशि को धोखाधड़ी कर हड़पने के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण सहरिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम सतरवांस निवासी मीरा पत्नी इमरत, रजनी पत्नी सुरेश कुटवार व सियारानी पत्नी जबरा द्वारा आवास निर्माण के लिए योजना की राशि का भुगतान बैंक से करा लिया है। लेकिन, आवस का निर्माण पूरा नहीं कराया है। आवास का निर्माण मानक के अनुरुप नहीं किया गया है। सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया है। इसी तरह विकासखंड विरधा के ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार जैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कस्बा विरधा निवासी नीलम पत्नी अनिल बरार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की धनराशि बैंक से निकाल ली है। लेकिन, आवास का निर्माण नहीं किया गया है और धोखाधड़ी कर पैसा हड़प कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed