फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दहेज की खातिर दुधमुंहे बच्चे को मां से किया अलग

दहेज की खातिर दुधमुंहे बच्चे को मां से किया अलग

Fri, 24 May 2019 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर दुधमुंहे बच्चे को मां से किया अलग
दुधमुंहे बच्चे को मां से किया अलग
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम विरधा निवासी सुंदरी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ससुरालियों पर दहेज की मांग करने और उसके बच्चे को उससे अलग करने आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से बच्चे को ससुरालियों से वापस दिलाने की मांग की है। ग्राम विरधा निवासी सुंदरी ने बताया कि उसकी शादी सात मई 2014 को हुई थी। उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। आरोप है कि बात-बात पर अपमानित करते रहे। ससुरालियों ने उसे घर से दहेज की खातिर भगा दिया। इस पर महिला थाना में शिकायत के बाद समझौता हुआ और वह फिर से ससुराल आ गई। पिछले साल 22 मई को उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसे फिर परेशान किया जाने लगा। पिछले दिनों उसके पिता आए। ससुरालियों ने पिता को गालियां देकर भगा दिया। आरोप है कि उसके बच्चे को छीनकर उसे भी ससुराल से भगा दिया। उसने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed