{"_id":"5ce1b712bdec22070970ff24","slug":"151558296338-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश
विज्ञापन
ललितपुर। युवाओं में मामूली बात को लेकर मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना में पड़ोसियों की सजगता ने एक युवक को बचा लिया गया। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर स्थित मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाला एक युवक किसी बात से क्षुब्ध हो गया और रविवार की दोपहर में आवेश में आकर कॉलोनी में ही अपने आवास के कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने लगा। पड़ोसियों ने उसे फांसी लगाते देखा तो शोर मचा दिया और फांसी लगाने से उसे रोक दिया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई और उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। सदर कोतवाली एसआई निर्मल कुमार ने बताया कि युवक अब स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।