{"_id":"5cdf014dbdec2207626c4665","slug":"151558118733-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीघरों के पास चोरों का गिरोह सक्रिय, आए दिन हो रहीं छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादीघरों के पास चोरों का गिरोह सक्रिय, आए दिन हो रहीं छिनैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह घरों के पास चोरों का गिरोह सक्रिय
ललितपुर। सहालग के चलते इन दिनों शादी घरों में वैवाहिक समारोह चल रहे हैं। शादी समारोह में महिलाएं सजधज कर गले व हाथों में कीमती आभूषण पहनकर विवाह घरों में पहुंच रही हैं। ऐसे में देर रात तक आयोजनों में अज्ञात चोरों की नजर उनके गहनों पर बनी रहती है। तीन दिनों में दो प्रमुख शादी घरों के बाहर से अज्ञात बाइक सवारों द्वारा दो महिलाओं के गले से सोने के हार छीनकर ले गए हैं। इससे पूर्व में कुछ विवाह घरों के आसपास चोरी और छिनैती की घटनाएं घटित हुई हैं। इसके बाद भी अधिकतर शादी घरों में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते हैं। जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
शहर के कई मोहल्लों में करीब 17 विवाह घर बने हैं, जिनमें लगभग हर रोज शादी समारोह हो रहे हैं। इन आयोजनों में शामिल होने के लिए रिश्तेदार व जान पहचान के हजारों लोग एक साथ शामिल होते हैं, जिनमें बहुत से लोग वैवाहिक पक्षों के लिए गिफ्ट या फिर अन्य नगद रकम या सोने चांदी के आभूषण लेकर भी जाते हैं। महिलाएं सोने, चांदी के कीमती आभूषण पहनकर समारोहों में शामिल होने पहुंचती हैं। क्योंकि इस विवाव घरों के आसपास चोरों के गिरोह सक्रिय बने है। जबकि विवाह घरों के स्वामियों द्वारा एक दिन के लिए समारोह के लिए हजारों रुपये लिए जाते हैं। यहां तक कि बड़े मैदान वाले शादीघरों में तो यह एक दिन के किराए की रकम और भी अधिक होती है। इसके बाद भी अधिकांश विवाह घरों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। यदि लगे भी हैं, तो अच्छी तकनीक के नहीं है, जिससे शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लोगों की साफ फुटेज तक नहीं आती है। यहां तक कि विवाह घरों के बाहर सुरक्षा गार्ड तक तैनात नहीं किए गए हैं और न ही ऐसे भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
इतनी हो चुकी घटनाएं
पिछले कई दिनों से शहर के विवाह घरों के बाहर से महिलाओं द्वारा पहने हुए सोने के आभूषणों की छिनैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले महीने की 23 अप्रैल को रात नौ बजे तालाबपुरा में शादी समारोह से लौट रहीं भोपाल निवासी पवन चौरसिया की मां शशि चौरसिया के गले से दो बाइक सवार सोने का हार छीन कर ले गए थे। इसके बाद गत तीन दिन पूर्व 14 मई को ग्राम रजवारा निवासी अजय कुमार तिवारी अपनी पत्नी नेहा तिवारी के साथ नेहरू महाविद्यालय के सामने स्थित रिसोर्ट गार्डन में शामिल होने गए थे। उस दिन रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वह विवाह घर के गेट के सामने अपनी चार पहिया वाहन में बैठी थी, तभी दो बाइक सवारों ने वाहन में हाथ डालकर महिला के गले से दो तोला का सोने का हार छीनकर ले गए थे। अब विगत दिवस 16 मई को बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे ग्राम गौना निवासी पुरुषोत्तम नारायण भौंड़ेले की सागर निवासी पुत्री वर्षा पटैरिया सिविल लाइन क्षेत्र में रिमझिम मैरिज गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वह अभी विवाहघर के गेट के बाहर चार पहिया वाहन से उतरी ही थी कि पहले से घात लगाकर बैठे दो बाइक सवार आए और वर्षा के गले से सोने के हार छीन कर भाग गए। पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात झपट्टामारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य जगहों पर विवाह घरों के आसपास इस प्रकार की कई छिनैती की घटनाएं घटित हो चुकी है जो पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा खाका किया तैयार
विवाह घरों के पास महिलाओं के गले से सोने के आभूषणों की छिनैती की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए हर शादी घर में चेतक मोबाइल, दो सीओ और दो कोतवालों की टीम बनाकर सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। शहर में लगे विभिन्न स्थानों व विवाह घरों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इन छिनैती की घटनाओं में जो भी शामिल हैं, वह शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
राजा सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, ललितपुर