{"_id":"5b411c5d4f1c1b86468b524f","slug":"151530993757-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप
Updated Sun, 08 Jul 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप
ललितपुर। लक्ष्मीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मीपुरा निवासी पुरुषोत्तम पुत्र विंद्रावन ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर बताया कि उसकी अन्य आराजी सहित 0.563 हेक्टेयर जमीन नगर पालिका हदबाहर स्थित है। उक्त आराजी के विभाजन का वाद न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय द्वारा नौ जनवरी 2018 को आदेश पारित कर कुराजात की पुष्टि की गई व 16 फरवरी को अंतिम डिक्री पारित की गई थी कि उक्त आराजी पुरुषोत्तम को उपरोक्त विभाजन में प्राप्त हुई और वह उस पर काबिज कास्तकार है। उक्त आराजी पर अब विपक्षी लोगों द्वारा खंडा पत्थर डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। गत एक जून की रात्रि में उसके द्वारा कब्जा करने से मना करने पर उक्त लोगों के द्वारा आराजी पर बोरिंग भी करा दी गई है और वे लोग उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम से उसकी जमीन से अवैध कब्जा हटाने और उसकी जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।