फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Sun, 04 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
जिला अस्पताल जा रहे चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चाचा-भतीजे और एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बांसी कस्बा निवासी साखूलाल पुत्र पुन्ने कुशवाहा उम्र तीस वर्ष और उसका भतीजा प्रकाश पुत्र रामदयाल कुशवाहा उम्र 26 वर्ष व अमरचंद्र पुत्र रामकिशन उम्र 18 वर्ष के साथ बाइक से जिला अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान नंदनवारा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे साखूलाल और उसके भतीजे प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अमरचंद्र का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि परिवार के हल्के की पत्नी गनेशी की तबियत खराब होने से रात बारह बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह लोग जिला अस्पताल आ रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर प्रकाश का बड़ा भाई रामस्वरूप और गनेशी के अलावा परिवार का ही एक और युवक बैठा था। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर साखूलाल, प्रकाश और अमरचंद्र सवार थे। रामस्वरूप आगे निकल आने के कारण पहले अस्पताल पहुंचा, जहां देखा कि अन्य लोग अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इस पर वह वापस उन्हें देखने के लिए चल दिया। तभी उसने देखा कि जिला अस्पताल में दो शव लाए गए हैं। इस पर उसने पड़ताल की तो पता चला कि उनके साथियों की दुर्घटना में मौत हो गई है। इस पर उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, शहर कोतवाली अंतर्गत जिजयावन गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोर छोटू पुत्र गुड्डे बाइक से गांव से आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed