फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

ललितपुर। शुक्रवार को थाना नाराहट अंतर्गत एक गांव के निवासी ग्रामीण ने एसपी को तहरीर दी। इसमें उसने कुछ लोगों पर नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि गत 12 मई को उसकी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी व पुत्री के साथ दूसरे गांव में गया था। 12 मई को रात करीब ढाई बजे उसकी नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ शौच के लिए घर के बेड़ा में गई थी। इसी दौरान कुछ बाइक सवार आकर वहां रुके और उसकी पुत्री को जबरदस्ती तमंचे की दम पर अपहरण करके ले गए। वह चिल्लाई तो मौके पर उसकी मां व गांव के अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन अज्ञात लोगों ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर कर अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले गए। उसकी पत्नी ने घटना के बारे में उसे बताया तो उसने पुत्री की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसकी पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया और अश्लील हरकतें करके दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने बेटी के अपहरण की सूचना थाना नाराहट में दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उक्त लोग 15 मई को उसकी पुत्री को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसकी पुत्री ने फोन पर अपने पिता को सूचना दी। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed