फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फेसबुक पर उमा भारती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज

फेसबुक पर उमा भारती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Apr 2019 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर उमा भारती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज
फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में महरौनी की जनसभा में जाति विशेष के लोगों पर टिप्पणी के बाद सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध हुआ था। सोमवार को फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में तालबेहट निवासी एक युवक पर थाना कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह, महरौनी क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस ने करणीसेना के युवा जिलाध्यक्ष और बीस अज्ञात समेत 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महरौनी के ग्राम टेनगा निवासी रामेश्वर राजपूत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लोधी समाज, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद उमा भारती के खिलाफ एक युवक ने अनर्गल टिप्पणी की। फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के चित्र पर जूता पहनाने और आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ तालबेहट के रुद्रप्रताप सिंह बुंदेला ने अनर्गल और अमर्यादित टिप्पणी की है। इससे समाज में आक्रोश है। उक्त व्यक्ति द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। शिकायतकर्ताओं में लोधी राजपूत क्षत्रिय समाज के हरगोविंद सिंह लोधी चमरऊआ, रामेश्वरी राजपूत प्रधान टेनगा, कुंजन सिंह राजपूत, रामगोपाल लोधी, दुर्ग सिंह, प्रदीप, श्रीपाल, अवतार सिंह, अभिमन्यु, रामेश्वर राजपूत शामिल रहे। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री का विरोध कर महरौनी में पुतला फूंकने के आरोप में करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष समेत 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में महरौनी के एसएचओ ने बताया कि 15 अप्रैल को वह टीम के साथ बानपुर चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे कि दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि करणी सेना के कुछ लड़के इंदिरा चौराहा पर एकत्र होकर सांसद उमा भारती का पुतला दहन कर विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो पुतला फूंका गया, लेकिन पुतला फूंकने वाले व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर भाग गए। इसके बाद गोपनीय तरीके से जानकारी की गई तो पता चला कि करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह, रामजी राजा, जीतू राजा निवासी ग्राम जरावली, बॉबी राजा ग्राम पटसेमरा, डग्गीराजा बुंदेला, सौरभ राजा, रवींद्र राजा निवासी ग्राम जरावली आदि 15-20 अज्ञात द्वारा इंदिरा चौराहा पर एकत्र होकर पुतला फूंका गया, जबकि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इस पर करणी सेना जिलाध्यक्ष समेत 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed