फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम समाचार दो

क्राइम समाचार दो

Sat, 01 Sep 2018 04:00 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम समाचार दो
बालिका के साथ छेड़खानी कर रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


ललितपुर। जिला अस्पताल में एक मनचले युवक को एक पांच वर्षीय अबोध बालिका के साथ अश्लीलता करते पकड़ा गया। चौकी अस्पताल प्रभारी ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ललितपुर को सौंप दिया। वहीं, महिला से तहरीर लेकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। युवक ने अपना नाम तिलक पुत्र राम कृष्ण निवासी नेहरू नगर बताया है।

ललितपुर जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराने आई एक महिला अपने साथ अपने साथ दो छोटे छोटे बच्चों को लेकर आई थी। इलाज के बाद बह महिला अस्पताल में मिलने वाले भंडारे का इंतजार करने अस्पताल के बाहर ग्राउंड में बैठ गई। महिला किसी कार्य से बच्चों से कुछ समय के लिए दूर हो गई। बच्चे मैदान में पडे़ कंकडों को इकट्ठा करने के खेल में उलझ गए। इतने में एक युवक आया और पांच वर्षीय अबोध बालिका को 10 रुपये का नोट देते हुए एकांत क्षेत्र में ले गया। जहां उस बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जिसे अस्पताल की एक स्टाप नर्स ने देख लिया। लोगों ने मनचले को तत्काल पकड़वाकर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। चौकी पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम तिलक पुत्र राम कृष्ण निवासी नेहरू नगर बताया। पूछताछ के बाद चौकी पुलिस ने युवक को कोतवाली पुलिस के सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed