फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट कर प्रताडर ़त करने का आरोप

शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट कर प्रताडर ़त करने का आरोप

Tue, 31 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट कर प्रताडर ़त करने का आरोप
छात्र के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार अंतर्गत एक व्यक्ति ने ग्राम करमई स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर उसके पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम करमई निवासी जयप्रकाश पुत्र जगदीश ने डीएम व एसपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में उसका पुत्र पुष्कर नायक कक्षा पांच का विद्यार्थी है और प्रत्येक दिन विद्यालय जाता है। उक्त विद्यालय में कोई भी अध्यापक नौ-दस बजे से पहले नहीं आता है और स्कूूल में भी काफी गंदगी रहती है। इसके संबंध में उसके द्वारा गत 15 फरवरी को सुबह करीब 9.46 बजे अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट ‘प्राथमिक विद्यालय करमई में एक भी मास्टर नहीं, न ही सफाई, देशी मदरा के क्वार्टर पाए गए’ डाली थी, तभी से उक्त विद्यालय के अध्यापक उसके पुत्र को लगातार मारपीट करने के साथ प्रताड़ित कर रहा है। यहां तक कि मिड डे मील का खाना भी नहीं दे रहा है। जब उसके पुत्र ने इस सब का विरोध किया तो 12 मई 2018 को पुत्र को मारापीटा। जब उसको इसका पता चला तो उसने बीएसए को शिकायत की और उन्होंने जूनियर विद्यालय करमई के प्रधानाध्यापक को मामले की जानकारी के लिए भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed