{"_id":"59f38a464f1c1b8e698b7eda","slug":"141509132870-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली प्रभारी को है पत्रकारों से परहेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली प्रभारी को है पत्रकारों से परहेज
Updated Sat, 28 Oct 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली प्रभारी को पत्रकारों से परहेज
कोतवाली में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली प्रभारी ने एक फरमान जारी कर पत्रकारों के कोतवाली परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गणेश शंकर विद्यार्थी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को जारी किए गए आदेश में कोतवाली प्रभारी ने सभी उपनिरीक्षकों को अपने पास पत्रकारों को न बैठाने का निर्देश दिया है। निर्देश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
गौरतलब है कि शहर कोतवाली अंतर्गत एडीजी जोन अविनाश चंद्र के अगवानी के लिए कोतवाली में बंद एक छेड़छाड़ के आरोपी से परिसर की पुताई करवाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कोतवाली प्रभारी भरत कुमार पांडेय ने अपना बचाव करते हुए अपने अधीनस्थों को इस घटना का दोषी बताया था। इस बात से बौखलाए कोतवाली प्रभारी ने बृहस्पतिवार को एक नया फरमान जारी कर दिया। उन्होंने कहा है कि कोतवाली परिसर स्थित किसी भी कार्यालय में पत्रकारों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे उपनिरीक्षकों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को खबरों का संकलन करने पहुंचे पत्रकारों को जब रोक दिया गया तब उन्हें कोतवाल के इस निर्देश की जानकारी हुई। हालांकि, इस तरह के फरमान को नोटिस बोर्ड पर तो चस्पा नहीं किया गया है, लेकिन उपनिरीक्षकों को मिले इस मौखिक निर्देश के बाद यह नियम लागू हो चुुका है।
----------------
पत्रकारों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं
यदि पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है तो यह गलत है और यह नहीं किया जाना चाहिए।
सलमान ताज पाटिल, पुलिस अधीक्षक
-
कोतवाल से बात की जाएगी
कोतवाली में किसी का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी से बात की जाएगी कि क्यों यह निर्देश जारी किया गया। पत्रकारों को जानकारी देना प्रभारी का कार्य है।
विज्ञापन
अवधेश कुमार विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक
--------
ऐसा कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है। कोतवाली प्रभारी अवकाश पर हैं। उनके आते ही इस संबंध में बात की जाएगी।
एमपी सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक और प्रभारी कोतवाली
-------------------------------
विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। बालाबेहट थानांतर्गत ककौरिया गांव में विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मांग पूरी न होने पर जान से मार देने व शव को छिपा देने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तालबेहट क्षेत्र के सुनौरी गांव निवासी ऊदल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी बृजेश राजे (22 वर्ष) की शादी कुछ साल पूर्व ककौरिया गांव निवासी मंगल सिंह पुत्र बृजभान सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालपक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होते देख आरोपियों ने गाली-गलौज कर विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी व जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद 25 अक्तूबर को पति मंगल सिंह, ससुर बृजभान सिंह, जेठ नरेंद्र सिंह, सियाराजा पत्नी रज्जू राजा, मझली जिठानी पत्नी नरेंद्र सिंह ने बेटी की हत्या कर दी और शव को छिपाकर दाह संस्कार कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।