फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानी कर दो भाइयों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार

पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानी कर दो भाइयों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानी कर दो भाइयों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार
पुष्पक एक्सप्रेस में दो भाइयों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर। पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानी कर लूटपाट करने वाले तीन जहरखुरान जीआरपी के हत्थे चढ़ गए हैं। जहरखुरानों ने जनवरी में दो भाइयों से यात्रा के दौरान 22 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन लूटे थे। जीआरपी ने नौ मोबाइल और सात हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में ट्रेनों व अन्य स्थानों पर चोरी व जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व उनकी टीम चेकिंग कर रही थी। वह प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर पहुंचे तो बीना की ओर बने ओवरब्रिज के पास तीन व्यक्ति एक बैंच पर बैठे थे। पुलिस बल को अपने पास आता देख वह अपने आपको छिपाते हुए वहां से भागने का प्रयास करने लगे। जीआरपी ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और पूछताछ की। एक व्यक्ति ने अपना नाम ग्राम डोहर थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज (बिहार) निवासी मो. शकील बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन और 2210 रुपये बरामद हुए। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम ग्राम कुरेला थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज बिहार निवासी मो. एजदान आलम बताया। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल व 2660 रुपये बरामद हुए। तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम ग्राम अनारकली थाना कोच धामन, जिला किशनगंज बिहार निवासी एहसान आलम बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिट्ठू बैग में रखी पन्नी में 130 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम, चार मोबाइल और 2140 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह ट्रेनों में कई बार चोरी व जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों जहरखुरान अंतर्राज्यीय शातिर जहरखुरान हैं, वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में भी जहरखुरानी करते रहे हैं। तीन माह पूर्व 23 जनवरी को जहरखुरान मुंबई से लखनऊ की ओर जाने वाली पुष्पक एक्प्रेस ट्रेन में ललितपुर क्षेत्र में उन्नाव जिला के निवासी दो भाइयों राजेश व दीपक के साथ यात्रा के दौरान जहर खिलाकर चार मोबाइल और 22 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। ललितपुर क्षेत्र में पुष्पक एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले में जीआरपी ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और सात हजार दस रुपये बरामद किए हैं। जबकि, तीनों के पास से कुल नौ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमेें से एक आरोपी मो. शकील को पूर्व में दिल्ली के मयूर बिहार से चोरी व हत्या के मामले में गिरफ्तार कर वहां की पुलिस ने जेल भेज दिया था। जबकि, भोपाल स्टील कंपनी के एक पार्टनर की गलाघोंट कर हत्या करने में भी मो. शकील आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा आरोपी एहसान आलम पुणे और भोपाल में जहरखुरानी के मामले में पंजीकृत चल रहा है और यह कई सालों में जेल में कैद रहा था। तीसरा आरोपी एजदान आलम पुरानी दिल्ली में चाय का ठेला लगाता था। लेकिन, नगर निगम द्वारा ठेला हटवा दिया था, इसके बाद से वह शकील के संपर्क में आ गया था और गिरोह में शामिल हो गया। जीआरपी ने तीनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी टीम में मुख्य आरक्षी श्यामसुंदर, इमामुद्दीन, अजमत उल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed