फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: सोने की आभूषण ले उड़े टप्पेवाज

क्राइम: सोने की आभूषण ले उड़े टप्पेवाज

Tue, 04 Sep 2018 02:06 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: सोने की आभूषण ले उड़े टप्पेवाज
सोने की आभूषण ले उड़े टप्पेवाज
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय टप्पेबाजों ने एक बार फिर वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं टप्पेबाज की तस्वीरें पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। कोतवाली क्षेत्र के चौबयाना मुहल्ला निवासी मुन्नी देवी नामदेव पत्नी महेश प्रसाद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि तीन सितंबर की दोपहर वह बाजार से जन्माष्टमी की पूजा का सामान खरीदने सुभाष मार्केट के पास गई हुई थी। वहां से लौटते समय दो अज्ञात युवक आ गए और महिला को एक कपड़े की छोटी से पोटली देकर बोले कि इसमें रुपये रखे हैं, आप रख लो और कुछ लोग मुझे मारने के लिए आ रहे हैं। इसी दौरान टप्पेबाजों ने वृद्ध महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसकी सोने की चेन व दो सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। बदहवास महिला ने होश में आने के बाद परिजन व पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed