फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तालाबपुरा का मकान तलैयापुरा में दिखाकर कर रहे कब्जा

तालाबपुरा का मकान तलैयापुरा में दिखाकर कर रहे कब्जा

Sun, 12 Aug 2018 03:16 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
तालाबपुरा का मकान तलैयापुरा में दिखाकर कर रहे कब्जा
तालाबपुरा का मकान तलैयापुरा में दिखाकर कर रहे कब्जा
विज्ञापन

बारिश में गिरे मकान की मरम्मत को भटक रहा पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली के मुहल्ला तलैयापुरा निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर तालाबपुरा का मकान तलैयापुरा में दिखाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने बारिश में गिरे मकान की मरम्मत कराने की मांग की है। शहर के मुहल्ला तलैयापुरा निवासी बाबूलाल पुत्र कल्लू ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके खिलाफ सन 1967 से सिविल कोर्ट में फर्जी मुकदमा दायर करके और उसके निवास के मकान को हड़पना चाहते हैं। उसने बताया कि जो मकान जिस नंबर से तलैयापुरा में दर्ज है वह उसी नंबर पर एक अन्य व्यक्ति के नाम मुहल्ला तालाबपुरा में दर्ज है। उक्त लोग तलैयापुरा के नंबर वाले मकान को फर्जी तरीके से दर्शाकर दर्ज कराना चाहते हैं। जबकि उक्त लोगों द्वारा तलैयापुरा वाले मकान के संबंध में कोई सबूत नहीं बता सके हैं। उक्त लोग यह मकान अधिकारियों को फर्जी तरीके से बताकर गुमराह कर रहे हैं, जबकि वर्तमान में तलैयापुरा स्थित उसका मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मरम्मत करते समय क्षेत्राधिकारी पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया है। मकान की मरम्मत नहीं होने से उसका परिवार को रहने की समस्या हो गई और बाहर रहकर दिन-रात गुजारने पड़ रहे हैं। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से उसके मकान की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed