फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: फांसी पर मिला विवाहिता का शव

क्राइम: फांसी पर मिला विवाहिता का शव

Sun, 08 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: फांसी पर मिला विवाहिता का शव
फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
बानपुर थानांतर्गत बूंटी गांव निवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मृतका के ससुर ने बताया कि उमरी गांव निवासी इंद्रेश यादव की शादी दो साल पहले बूंटी गांव निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। शुक्रवार की दोपहर जब महिला के पति व ससुर खेत पर गए हुए थे। वह घर पर ननद के साथ थी। मायके जाने से मना करने से वह कुछ दिनों से नाराज चल रही थी। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए कमरे के दरवाजे बंद कर साड़ी के फंदे के सहारे म्यारी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खिड़की से ननद सुरभी ने फांसी के फंदे पर इंद्रेश को लटका देख दरवाजा तोड़ कर शव को फांसी के फंदे से उतार लिया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, मृतका के चाचा दुर्ग सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। मांग पूरी न होते देख ससुरालिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed