{"_id":"59c425d64f1c1b38688b5b1a","slug":"131506026966-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम 1
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का मामला दर्ज
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के आरोप में एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मुहल्ला आजादपुरा निवासी महेंद्र कुमार पुत्र पन्नालाल जैन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विगत पांच वर्ष पहले जब वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सदर चौकी के नजाई बाजार निवासी दीपक तिवारी पुत्र कैलाश नारायण तिवारी आया और बैंक में जनरेटर लगवाने का ठेका मिलने का झांसा देकर पीड़ित से दो किस्तों में चैक के माध्यम से पांच लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर विगत कुछ वर्षों तक वह आरोपी उसे गुमराह करता रहा। 22 मई 2017 को जब आरोपी दीपक वाटर बक्स के पास मिला तो पीड़ित ने उससे चैक के माध्यम से दिए गए पांच लाख रुपये वापस मांगे। यह सुन आरोपी आक्रोशित हो गया और रुपये हड़पने की बात करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी सुमन उर्फ सोनम पुत्री कांशीराम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी विगत एक वर्ष पूर्व 13 जुलाई को मध्यप्रदेश भोपाल के मुहल्ला द्वारकानगर निवासी जितेंद्र पुत्र फूलसिंह के साथ हुई थी। शादी से नाखुश होने के कारण शादी के बाद से पति जितेंद्र, राजेंद्र, सास ज्ञानवाई, ससुर फूलसिंह व जिठानी भारती तलाक के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी दहेज में अतिरिक्त दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होते देख ससुरालिजनों ने छह सितंबर की दोपहर विवाहिता के साथ गालीगलौज कर मारपीट करते हुए दूसरी शादी करने का ताना देकर उसे जान से माने की देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुरालिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छेड़खानी के विरोध पर की मारपीट
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पूर्व महिला के साथ छेड़खानी कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व 6 नवंबर की शाम जब वह गांव में थी। तभी राजस्व निरीक्षक अभय प्रताप सिंह व लेखपाल कृपाराम आ गए और गालीगलौज कर उसे बुरी नीयत से पकड़कर छेड़खानी करने लगे विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। कस्बा बानपुर में बुधवार को कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस एक आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा निवासी खिलान उर्फ खिल्लू अहिरवार पुत्र धनुआ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वह 20 सितंबर को कस्बे में था। इसी दौरान कस्बे का ही प्रकाश पुत्र नदुआ अहिरवार कुल्हाड़ी लेकर आ गया और गालीगलौज करने लगा विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
आत्महत्या का प्रयास पर एफआईआर
ललितपुर। मंगलवार को कोतवाली के ग्राम कल्यानपुरा में पारिवारिक विवाद के चलते डायल 100 पुलिस के समक्ष कीटनाशक दवा का सेवन करना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर युवक के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। कल्यानपुरा निवासी हरजू पुत्र दौलत ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर 19 सितंबर की शाम उसका भाई गुलाब झगड़ा करने लगा, जिसकी सूचना उसने डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस को आता देख उसके भाई गुलाब ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो सप्ताह बाद लिखी छेड़छाड़ की एफआईआर
उच्चाधिकारियों के दखल के बाद चेती कोतवाली पुलिस
ललितपुर।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो सप्ताह पूर्व दलित महिला के साथ छेड़खानी कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराने के लिए पीड़ित महिला को न्याय के लिए उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाना पड़ा तब कही जाकर कोतवाली पुलिस ने नामजद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ सितंबर की रात जब वह खेत से घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही अनिल सिंह ठाकुर व रानू रैकवार ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। चीखपुकार सुन पीछे से आ रहे उसे पति ने जब विरोध किया तो आरोपी जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान आसपास से आ रहे लोगों ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। आरोपी पीड़िता व उसके पति को भयभीत कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता घायल पति को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर चलता कर दिया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद जब कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नही किया तो पीड़िता को मामला दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों की शरण लेनी पड़ी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
.....
शराबियों ने की मारपीट, कार्रवाई की मांग
ललितपुर। कोतवाली के ग्राम कल्यानपुरा में शराबियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाही की मांग की है। ग्राम कल्यानपुरा निवासी सुरेश पुत्र श्यामलाल ने बताया कि 19 सितंबर की रात जब वह घर पर था। तभी गांव के तीन लोग शराब के नशे में धुत्त होकर घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसकी पत्नी के साथ लाठी-डंडो से मारपीट भाग गए।