फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राजस्व वसूली में बिजली विभाग फिर फिसड्डी

राजस्व वसूली में बिजली विभाग फिर फिसड्डी

Sat, 08 Sep 2018 03:20 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली में बिजली विभाग फिर फिसड्डी
राजस्व वसूली में बिजली विभाग फिर फिसड्डी
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अगस्त महीने की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इसमें जिलाधिकारी ने वसूली के लिए जारी आरसी की जानकारी ली। राजस्व वसूली के दौरान बिजली विभाग एक बार फिर फिसड्डी रहा।

समीक्षा में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि समस्त विभाग प्रवर्तन कार्य में लापरवाही न करें, कार्य में तेजी लाएं। धारा 80 की पाक्षिक बैठक में सम्बंधित अधिकारी रिपोर्ट सहित शामिल करे। साथ ही उप जिलाधिकारियों से जनपद की तहसीलों में मछली के पट्टों की भी समीक्षा की गई। मनोरंजन विभाग की वसूली के मुकाबले आरसी के बारे में पूछने पर बताया कि जनपद में 1 आरसी बाकी है, जिसमें 15 हजार की धनराशि वसूल की जा चुकी है। 45 हजार अभी भी बाकी हैं। परिवहन विभाग की लक्ष्य के मुकाबले पिछले माह की अपेक्षा कम वसूली होने पर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की वसूली की में सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया 69.5 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष लक्ष्य इस माह पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने शराब की दुकानो के लाईसेंस ठीक से चेक किये जाएं, साथ ही दुकानों के बाहर अराजकता फैलाने वालों एवं दुकान के बाहर शराब पीने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि माह में वसूली लक्ष्य के सापेक्ष 42 प्रतिशत हो चुकी है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले माह 55 प्रतिशत वसूली पर वसूली में सुधार लाने के निर्देश दिये गए थे, जिसके सापेक्ष इस माह वसूली 42 प्रतिशत हुई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को वसूली में अगले माह तक सुधार लाने के निर्देश दिये। जल संस्थान की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी ने कहा कि नगर में चेकिंग अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों को नियमित किया जा रहा है, साथ ही मौके पर वसूली भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed