फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूर्व सपाजिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन बकाएदारों के काटे कनैक्शन

पूर्व सपाजिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन बकाएदारों के काटे कनैक्शन

Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सपाजिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन बकाएदारों के काटे कनैक्शन
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समेत चौबीस के काटे कनेक्शन
विज्ञापन

लाखों रुपये के बकाएदारों के घर रोशन, गरीबों पर हो रही एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिजली विभाग की लाखों रुपये की बकाएदारी के बाद भी रसूख रखने वाले लोगों के घर तो रोशन हो रहे हैं, लेकिन हजारों रुपये की छोटी बकाएदारी होने पर भी गरीबों के घर के बिजली कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। इस पक्षपात की शिकायत पर चेते महकमे ने बड़े बकाएदारों की सूची पर कार्रवाई करते हुए अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों की टीमों ने बृहस्पतिवार को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन समेत करीब दो दर्जन बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए।

विद्युत विभाग द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तो बिजली विभाग द्वारा सुबह-सुबह पांच बजे से ही विद्युत चेकिंग टीम गलियों में विद्युत चेकिंग करने पहुुंचने लगी है और बिजली की जांच के लिए लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने लगते हैं। दस हजार से अधिक बकाएदारी होने पर लोगों के मौके पर ही कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। कटिया डालकर चोरी करने या फिर मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। हर रोज दर्जनों कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी सभी उपभोक्ता समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। खास बात यह है कि गरीब व्यक्ति को हर माह किसी प्रकार विद्युत बिल जमा करने की जुगाड़ में लगा रहता है और बिल जमा करने विद्युत कार्यालय में विद्युत लाइन में लगा रहता है। लेकिन वहीं गई पहुुंच वाले व राजनीतिक व्यक्ति ऐसे हैं, जिन पर लाखों रुपए की बकाएदारी के बाद भी उनके घरों तक बिजली चेकिंग नहीं पहुंच पाती है और उनके घर लाखों की बकाएदारी पर भी सालों से रोशन हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ मामले इन दिनों बड़े विद्युत बकाएदारों की सूची में देखने को मिल रहे हैं। विद्युत एक्सईएन डीआर विमलेश के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विद्युत अभियंताओं की टीमों ने ऐसे ही बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं। चौकाबाग निवासी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन पर तीन लाख 60 हजार 946 रुपये की विद्युत बकाएदारी होने पर उनका घरेलू विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। इसके अलावा इलाइट चौराहा के आगे एक आपे शोरुम का 70 हजार रुपए विद्युत बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। वहीं, आजादपुरा निवासी खुशीलाल पर 1.38 लाख रुपए, लैड़ियापुुरा निवासी सुनील सहरिया पर 55 हजार रुपए बकाया, चौकाबाग निवासी बालू पर 87 हजार रुपए बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं विभाग द्वारा विभिन्न मुहल्लों में तैयार की गई सूची के अनुसार 8.45 लाख रुपए की बकाएदारी होने पर 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कनेक्शन कटते ही बकाएदारों के फोन अधिकारियों व अवर अभियंताओं के पास घनघनाना शुरू हो गए। जबकि कई लोगों द्वारा कनेक्शन कटते ही विद्युत बकाया जमा कराने को बिजली विभाग भी पहुंच गए। वहीं, कुछ अधिकारियों के पास बकाया राशि का कुछ प्रतिशत जमा कराकर कनेक्शन जुड़वाने को घूमते रहे। विद्युत टीमों में उपखंड अधिकारी प्रथम राजेश कुमार, उपखंड अधिकारी पंचम महेश प्रसाद, अवर अभियंता पंकज मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed