फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   छात्रवृति के फार्म लंबित रहने पर डीएम नाराज

छात्रवृति के फार्म लंबित रहने पर डीएम नाराज

Sun, 07 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति के फार्म लंबित रहने पर डीएम नाराज
छात्रवृत्ति के फार्म लंबित रहने से डीएम नाराज
विज्ञापन

ललितपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने शासन के चिह्नित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के निर्धारित 61 प्रपत्रों पर माह दिसंबर 2017 तक की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान पाया कि छात्रवृत्ति के आवेदन कम हैं। इस पर उन्होंने विद्यालय स्तर पर अधिक छात्रवृत्ति फार्मोें के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 61 प्रपत्रों पर माह दिसंबर 2017 तक की प्रगति का ब्यौरा जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों की प्रगति की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई। इस दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध दवाओं की सूची मरीजों की जानकारी हेतु बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय में जीवन रक्षक दवायें उपलब्ध है तथा 102 व 1 08 ऐबुलेंस सेवा संचालित हैं। जिलाधिकारी ने जिले में जननी सुरक्षा योजना के सापेक्ष लाभार्थियों को एकमुस्त आर्थिक सहायता दिये जाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन तथा विकलांग के प्रथम किस्त के भुगतान तथा छात्रों के स्कॉलरशिप की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि वह ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करें जिनमें छात्रांकन तो अधिक है परन्तु उसके सापेक्ष छात्रवृत्ति के आवेदन अत्यन्त कम है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर अधिक छात्रवृत्ति फार्मोें के लम्बित रहने पर भी नाराजगी व्यक्त की और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीम बनाकर ऐसे विद्यालयों का चिन्हीकरण किया जाये और उनके खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की जाये। जिलाधिकारी महोदय ने सभी लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे पेंशन,राशन कार्ड आदि में आधार कार्ड की फीडिंग अति आवश्यक है, जिससे पात्र लाभार्थी को ही योजना का लाभ दिया जा सके तथा अपात्रों को योजना के लाभ से वंचित किया जा सके। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को इन योजनाओं में शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,आसरा योजना, पेयजल योजना आदि की समीक्षा की तथा सम्बंधित विभागों को इन योजना के क्रियान्यवन में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा यह भी कहा कि जिले की प्रमुख सड़कों प्राथमिकता से निर्माण कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने महरौनी-ललितपुर मार्ग, ललितपुर-देवगढ़ मार्ग, ललितपुर-राजघाट मार्ग की गुणवत्ता के सम्बंध में लोक निर्माण विभाग से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बेसिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान पाठ्य पुस्तक एवं ड्रेस वितरण को शत-प्रतिशत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया, इस पर जिलाधिकारी ने उनको निर्देशित किया कि समस्त विद्यालयों की एक बार पुन: संवीक्षा की जानी चाहिए, जिससे कोई भी बच्चा पाठ्य पुस्तक एवं ड्रेस प्राप्त करने से वंचित न रह जाये। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराये जाने वाले जूते-मोजे, स्वेटर, बैग आदि की आपूर्ति एवं वितरण समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक कटिया के खिलाफ जब तक अभियान नहीं चलाया जायेगा तब तक विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पायेगा। उन्होेंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि अधिक कटियामारी वाले ग्रामों में कैम्प लगाकर लोगों को विद्युत कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। कैम्प लगाने के उपरान्त औचक निरीक्षण कर कटियामारों का चिन्हीकरण किया जाये और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मृदा हेल्थ कार्ड वितरण, किसान पंजीकरण की संख्या,बीज की उपलब्धता, खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed