फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ग्रामसभा व वन विभाग की जमीन को खोखला कर रहे खनन माफिया

ग्रामसभा व वन विभाग की जमीन को खोखला कर रहे खनन माफिया

Tue, 12 Dec 2017 03:29 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 03:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रामसभा व वन विभाग की जमीन को खोखला कर रहे खनन माफिया
जमीन को खोखला कर रहे माफिया
विज्ञापन

ललितपुर। प्रशासन की नाक के नीचे जिला मुख्यालय से सटी ग्राम सभा की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन का यह कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा है, सत्ता व अधिकारी बदलने के बाद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग सकी है और न ही अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है।

जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पटौरा कलां के बाहर ग्राम सभा और वन विभाग की काफी जमीन मौजूद हैै। पिछले कई वर्षों से खनन माफिया इन पहाड़ियों को खोद-खोद कर खोखला करने में लगे हैं। यहां पर सबसे बड़े पैमाने पर मौरंग का खनन किया जाता है। मौरंग के पट्टे नहीं होने के बावजूद भी जनपद में पटौरा कलां मौरंग के मामले में कई वर्षों से प्रसिद्ध है। यहां पर काफी बड़े पैमाने पर खनन किया जाता है, केवल मजदूर ही नहीं बल्कि खनन के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जाता है। यह क्षेत्र नेहरू नगर चौकी के कार्यक्षेत्र में आता है। काफी लंबे समय से चल रहे इस अवैध खनन को सत्ता बदलने के बाद भी रोका नहीं जा सकता है। वर्षों से बेखौफ होकर चल रहा अवैध खनन का यह अवैध कारोबार किसी से छिपा नहीं है, हमेशा ही छोटी-मोटी कार्रवाई करके अधिकारियों को गुमराह कर दिया जाता है। इसके अलावा नेहरू नगर चौकी क्षेत्र में ही ग्राम बुढ़वार में भी ग्राम सभा की जमीन पर काफी बड़े पैमाने पर पत्थर का खनन चल रहा है। यहां पर खनन माफिया जमीन से पत्थर निकालकर जमीन को खोखला कर रहे हैं। यहां पर बोल्डर(खंडा) का अवैध कारोबार किया जाता है, जो सभी जानते हैं। समस्त जानकारी होने के बाद भी वन विभाग व ग्राम सभा की जमीनों पर हो रहे अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इससे कहीं न कहीं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों, पुलिस कर्मियों, राजस्व कर्मियों समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगते हैं। विगत रोज नेहरू नगर पुलिस ने पटौरा कलां में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की थी, इस दौरान एक ट्रक जब्त भी किया था। इसके बाद दोबारा से अवैध खनन जारी है।
विज्ञापन


अवैध खनन के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रहती है। यहां का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी।
महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed