{"_id":"5cb789dcbdec2214787e502a","slug":"11555532252-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ससुर के घर में नवविवाहिता की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ससुर के घर में नवविवाहिता की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा ससुर के घर विवाहिता की जलकर मौत
ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम बंगरुआ में मामा ससुर के घर आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। 15 साल पहले मामा ससुर की बहू की उसी घर में जलकर मौत हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम डंगराना निवासी कुसुम (22) पत्नी बृगभान करीब 10 दिन पहले अपने पति के साथ मामा ससुर के घर थाना सौजना के ग्राम बंगरुआ मंगनी समारोह में शामिल होने गई थी और वहीं पर थी। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अचानक घर से कुसुम के चीखने की आवाजें आई, जिस पर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो कुसुम आग की लपटों से घिरी थी और घर से धुआं उठ रहा था। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और इसकी जानकारी परिजनों को दी। मामा ससुर पक्ष के अन्य परिजन घर पहुंच गए। लेकिन, तब तक नवविवाहिता की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पति व अन्य ससुराली भी पहुंच गए और इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। वहीं, मायके पक्ष से मृृतका के पिता सिकौड़ीलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री के ससुराली दहेज की मांग की खातिर पुत्री को कई दिनों से परेशान कर रहे थे। इसके बाद मामा ससुर के घर में ले जाकर पुत्री को तेल डालकर आग से जलाकर मार दिया है। मृतका के मामा ससुर की बहू की भी 15 वर्ष पूर्व इसी तरह आग से मौत हो गई थी। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है।