फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महरौनी में खेत में लगी आग

महरौनी में खेत में लगी आग

Fri, 05 Apr 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
महरौनी में खेत में लगी आग
गेहूं की फसल में लगी आग
विज्ञापन

महरौनी। तहसील अंतर्गत ग्राम सिलावन में आग आग लगने से चार एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामवासियों के सहयोग से आग बुझाई गई अन्यथा सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल सकती थी। ग्राम सिलावन निवासी किसान गुलखाई पुत्र झल्ले ने खेत में गेहूं बोया था। फसल पककर कटाई के लिए तैयार थी कि बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में आग लग गई। जैसे ही किसानों को आग का धुआं उठता देखा, अपना अपना काम छोड़कर उसी दिशा में भागे। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप धर लिया। आननफानन में जिस किसान के पास पानी की जो व्यवस्था थी, उसी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। चूंकि दोपहर को हवा तेज चल रही थी, इसलिए बहाव के साथ आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रही की आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ फसल जलद जाती और कई किसान बर्बाद हो जाते। प्रशासन द्वारा हारर्वेस्टरों में रोक लगने से गेहूं की फसलों की कटाई नहीं हो पा रही है और आगजनी बढ़ रही है। इससे कई किसान बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed