फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दहेज उत्पीड़न एवं बहू के साथ मारपीट में 11 ससुरालियों पर मुकदमा

दहेज उत्पीड़न एवं बहू के साथ मारपीट में 11 ससुरालियों पर मुकदमा

Mon, 25 Mar 2019 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न एवं बहू के साथ मारपीट में 11 ससुरालियों पर मुकदमा
बहू के साथ मारपीट करने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। दहेज के लिए उत्पीड़न करने व मायके में आकर बहू के साथ मारपीट करने के मामले में थाना जखौरा पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी एक नामजद समेत 11 ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुरसौरा निवासी अंजना लोधी पत्नी सैंदपाल सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 दिसंबर 2018 को सुबह वह अपने मायके में ग्राम गुरसौरा में थी, तभी मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर अंतर्गत थाना चंदेरी के ग्राम कुंवरपुर निवासी किशोर सिंह लोधी समेत 11 लोग उसके घर आए और उसके घर में घुसकर गाली- गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो उक्त लोग उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। यहां तक उसके घर में तोड़फोड़ कर दी और उससे दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने न्यायालय केेे आदेश पर मध्य प्रदेश निवासी 11 ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज की मांग करना, गाली-गलौज कर मारपीट करने एवं जन से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed