{"_id":"5b6604db4f1c1bb24b8b6d75","slug":"111533412571-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: सेक्स रैकेट संचालिका समेत सात को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: सेक्स रैकेट संचालिका समेत सात को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैक्स रैकेट संचालिका समेत सात गिरफ्तार
नाबालिग को बंधक बनाकर करवा रही थी देह व्यापार
अन्य आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेडियापुरा मुहल्ले में नाबालिग किशोरी को एक महीने तक बंधक बनाकर देह व्यापार करवाने के मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका रजनी उर्फ राजकुमारी प्रजापति समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने राजकुमारी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि नगर के एक मुहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी तीन जून की सुबह अपनी नानी के घर से पिता के घर के लिए निकली थी। रास्ते में सैक्स रैकेट संचालिका रजनी उर्फ राजकुमारी प्रजापति, ज्योति व एक लाल रंग की कार के चालक ने उसे रास्ते में रोककर उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। रास्ते में संचालिका व उसके सहयोगियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। होश आने पर जब किशोरी ने खुद को निर्वस्त्र पाया तो कारण पूछा। इसके उपरांत राजकुमारी अपने साथियों के साथ उसे अपने घर ले गई, जहां एक महीने तक बंधक बनाकर उससे देह व्यापार करवाया गया। इसके बाद आरोपी उसे शादी नाम पर एक लाख रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे, कि इसी दौरान राजकुमारी मौका पाकर वहां से भाग निकली। रास्ते में राहगीरों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने पीड़िता किशोरी की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने आरोपी रजनी के लेडियापुरा और आजादपुरा स्थित घर पर दविश दी जहां राजकुमारी प्रजापति, ज्योति अहिरवार व सुरेंद्र मौजूद मिले। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आजादपुरा मुहल्ला निवासी आरोपी फिरोज खान के घर पर दबिश दी, जहां से फिरोज खान और सलमान को देख पीड़िता ने बताया कि यह लोग उसके साथ गलत कार्य करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके उपरांत पुलिस ने मंडी के पास दबिश देते हुए इरफान खान के घर से इरफान और मुन्ना उर्फ अमीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पूरा रैकेट रजनी उर्फ राजकुमारी और ज्योति मिलकर चलाती थीं, जो लड़कों को बुलाने का काम करती थीं। इसमें रजनी उर्फ राजकुमारी सरगना के रूप में कार्य करती थी। रजनी अपने शातिर दिमाग से लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर पैसे लेकर उनसे देह व्यापार करवाती थीं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
-------
इनको भेजा जेल
पुलिस ने नाराहट थानाक्षेत्र के सरखड़ी गांव की मूल निवासी और वर्तमान में अजादपुरा मुहल्ला निवासी रजनी उर्फ राजकुमारी प्रजापति, सिंचाई विभाग कालोनी निवासी ज्योति पत्नी देशराज अहिरवार, मसौरा कलां गांव के मूल निवासी और रजनी के घर में किराएदार सुरेंद्र तिवारी उर्फ सोनू ठाकुर, आजादपुरा स्थित एसबीआई के पीछे निवासी फिरोज खान पुत्र सोहराब खान, गोविंद नगर निवासी सलमान खान पुत्र सलीम खान, गल्ला मंडी निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद शमीम, नदीपुरा मुहल्ला निवासी मुन्ना उर्फ आमिर पुत्र मुबारक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-----
सरगना के नाम को लेकर रही चर्चा
सेक्स रैकेट का संचालन करने वाली महिला रजनी उर्फ राजकुमारी अपने कई अलग-अलग नामों के कारण चर्चा में रही। पीड़िता ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला का अपना नाम रजनी ठाकुर बताती है जबकि वह साहू है। इसके साथ ही महिला राजकुमारी ठाकुर व कुछ अन्य नामों से भी जानी जाती रही। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद उसके मूल नाम का खुलासा हो सका, उसका मूल नाम रजनी प्रजापति है।
----
यह टीम रही
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी ए के सिंह, उमा सैनी, हसीन खान, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप कुमार, गोपाल झा, विनोद कुमार, सीमा सिंह, शहनाज बेगम, विक्रम बुंदेला, स्वाट टीम से विनोद कुमार, रविंद्र कटियार, श्याम सुंदर सिंह, चंद्रशेखर, अजमत उल्ला, संजय सिंह, अवधेश कुमार, रजनीश चौहान, प्रदीप कुमार, राघवेंद्र सिंह, केश कुमार शामिल रहे।