{"_id":"6ae0dac7252a5086a4085f5d","slug":"dumper-driver-and-manager-beaten-at-mundali-petrol-pump-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109244-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुंडाली पेट्रोल पंप पर डंपर चालक व मैनेजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुंडाली पेट्रोल पंप पर डंपर चालक व मैनेजर को पीटा
विज्ञापन
- सिसौली स्थित पेट्रोल पंप का मामला, सात पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। गढ़ रोड पर सिसौली स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार रात एक ट्रक चालक के साथ मारपीट हुई। बोतल न देने पर दबंग युवकों ने चालक का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए पंप मैनेजर को भी हमलवरों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव जई निवासी डंपर चालक नईम पुत्र यामीन ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 9:00 बजे तेल डलवाने आया था। वह आरओ सिस्टम से पानी भर रहा था तभी सिसौली निवासी निखिल, तुषार और गांव भगवानपुर चटटावन निवासी अभय वहां पहुंचे। उन्होंने नईम से बोतल मांगी, जिसे उसने पेट्रोल के लिए समझकर देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने नईम के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर में बोतल मारकर घायल कर दिया।
पंप मैनेजर भूपेंद्र यादव ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। मैनेजर और चालक को घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।