{"_id":"5c7aea4bbdec22105574ff61","slug":"101551559243-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा जेल
ललितपुर। करीब 25 दिन पहले भूमि विवाद में सौतेले भाई पर गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से लाइसेंसी राइफल व 10 कारतूूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए उन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उनका पुराना आपराधिक इतिहास भी खोला है, जिसमें उन पर गुंडा एक्ट, धोखाधड़ी, एससी/एसटी एक्ट समेत दस अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।
थाना कोतवाली अंतर्गत शहर केे मुहल्ला रावतयाना स्थित पटेल मार्केट में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पिता कैलाश निरंजन पुत्र भैयालाल की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन के खिलाफ लाइसेंसी राइफल से गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गत माह पांच फरवरी को कैलाश निरंजन और आल्हाप्रसाद, जो रिश्ते में सौतेले भाई हैं, दोनों में भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने अपने सौतेले भाई पर जान से मारने के प्रयास में खुद की लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी थी। सौतेले भाई ने पास में रखी ईंटों के ढेर के पीछे छिप कर जान बचाई थी। पूरी घटना पास में ही सौतेले भाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। इसके बाद से पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी थी और पकड़े नहीं जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उनके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत कर पंद्रह हजार रुपये के इनामी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, क्षेत्राधिकारी अपराध/सदर राजा सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत स्वाट टीम ने पंद्रह हजार रुपये के इनामी ग्राम मिर्चवारा निवासी आल्हाप्रसाद निरंजन को मसौरा हाइवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लाइसेंसी राइफल, दस कारतूस के बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने खोला आपराधिक इतिहास
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पर पिछले माह अपने ही सौतेले भाई पर गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास के अलावा पुलिस ने उनका पूर्व से चला रहा आपराधिक इतिहास भी खोला है। उन पर एससी/एसटी एक्ट, 7 क्रिमिनल एक्ट, गुंडा एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करना, संपत्ति पर जबरन कब्जा करने जैसे 10 मुकदमे पूर्व से दर्ज चले आ रहे हैं।