फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

क्राइम: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Thu, 02 Aug 2018 03:04 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

- रमगढ़ा गांव का मामला, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंगलवार को गिरार थाने के रमगढ़ा गांव के बिजरौठा मजरा निवासी रामदेवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता वृंदावन ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बल्देवगढ़ गांव निवासी रामदेवी पुत्री बिंदे की शादी एक साल पहले रमगढ़ा गांव के मजरा बिजरौठा निवासी राजू लोधी के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि रामदेवी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिसका झाड़-फूंक करवाने के लिए लगातार तांत्रिकों के पास जा रहे थे। मंगलवार को वह अपने घर पर अकेली थी। सभी परिजन घर के बाहर गए हुए थे। इसी दौरान कमरे में म्यारी से स्टॉल के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घर लौटे चचेरे देवर जयसिंह ने देखा की कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर वह अंदर गया तो रामदेवी को फांसी पर लटका देख परिजनों की मदद से नीचे उतारा। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में रामदेवी की मौत हो गई। उधर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बॉक्स
------
सात पर रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। महिला रामदेवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगाें के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मांग पूरी न होने पर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकमगढ़ के बुढ़ेरा थाने के वृषभानपुरा गांव निवासी वृंदावन पुत्र मनमोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रामदेवी की शादी एक साल पहले गिरार थानाक्षेत्र के रमगढ़ा गांव के बिजरौठा मजरा निवासी राजू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजनों ने उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होते देख ससुरालीजनों ने रामदेवी की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के काशीराम पुत्र कढ़ोरी, सुजान, अमान, राजू पुत्र काशीराम, नेहा पत्नी अमान, ममता पत्नी सुजान और रामसखी पत्नी काशीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed