फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मीटर बाईपास कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी

मीटर बाईपास कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी

Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मीटर बाईपास कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी
मीटर बाईपास कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

ललितपुर।
शहरी क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा की गई तमाम सख्ती के बाद भी बिजली चोरी बाज नहीं आ रहे हैं, इसके चलते आए दिन बिजली चोरी के तरह-तरह के कारनामे विद्युत चेकिंग के दौरान सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहर में कई मुहल्लों में चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता द्वारा मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। तो वहीं विद्युत बकाया होने पर पूर्व में काटे गए कनेक्शन बिना भुगतान के ही दोबारा जोड़ने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विद्युत अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश के निर्देश पर शहर में विद्युत बकाएदारों और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उपखंड अधिकारी अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता मोहित सोनी और टीजीटू रमाकांत की टीमों द्वारा शहर के मुहल्ला कटरा बाजार व पटेल नगर एवं तालाबपुरा में विद्युत अभियान चलाया गया। जिसमें पटेल नगर निवासी रामपाल पुत्र आशाराम द्वारा मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। जिस पर विभाग द्वारा मीटर वाईपास करने के मामले में विभाग द्वारा धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं कटरा बाजार निवासी रामसहाय, तालाबपुरा निवासी अनीता देवी, छुंदीलाल व चंपा के विद्युत कनैक्शन पूर्व में चैकिंग के दौरान विद्युत बिल भुुगतान नहीं करने पर काटे गए थे, जो बृहस्पतिवार को बिना विद्युत बिल भुगतान के ही फिर से जोड़ना पाया गया। इस पर विभाग द्वारा उक्त सभी लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


31.49 लाख के बकाए पर काटे 51 कनेक्शन
विद्युत विभाग द्वारा शहर में चलाए गए विद्युत अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 31.49 लाख रुपए के बकाएदार 51 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। जबकि कुल 15.27 लाख रुपए की राजस्व वसूली गई। इस अभियान में मीटर खराब मिलने पर नए 18 उपभोक्ताओं के घर नए मीटर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed