फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डीएम ने लापवाही बरतने पर कर्मियों पर गिराई गाज

डीएम ने लापवाही बरतने पर कर्मियों पर गिराई गाज

Fri, 24 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने लापवाही बरतने पर कर्मियों पर गिराई गाज
लापरवाही बरतने पर कर्मियों पर गिरी गाज
विज्ञापन

सौंरई (ललितपुर)। डीएम ने विकास खंड मड़ावरा के निकटतम ग्राम सौंरई में जनसुनवाई करते हुए चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने गांव में बने प्रधानमंत्री आवासों और शौचालयों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, एक विद्युत कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की। वहीं, कोटा के निरस्तीकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ठीक तरह से काम करने के लिए निर्देशित किया।
चौपाल में सबसे पहले अधिकारियों ने ग्राम के विकास कार्यों से संबंधित खर्च का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखा। इस दौरान फरियादियों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं सुनाई, जिसमें जनधन के खाते बैंकों में नहीं खुलने, दो साल से ज्यादा समय होने के बाद भी डिलीवरी के चेक न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने गांव की एक आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एक विद्युत कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। गांव में स्थित राशन की दुकान को भी निरस्त करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये लोग सरकार की जन हितैषी योजनाओं में पलीता लगाने का काम कर रहे है। जिसे डीएम ने इन शिकायतों को गंभीरता से लगाया है।
विज्ञापन

इसके उपरांत डीएम ने गांव में बने प्रधानमंत्री आवासों और शौचालयों का निरीक्षण किया। गांव की खस्ताहाल सड़क रास्तों के संबंध में ग्रामीणों की खुली राय मांगते हुए पैदल चलकर गांव के कुछ रास्तों का जायजा लिया। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को सही दिशा में काम करने को भी निर्देशित किया। ग्रामीणों को शासन की हर एक सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान एसडीएम मड़ावरा पदम सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, डीसी मनरेगा जयसिंह यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतापसिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, विद्युत आकाश सचान, उपकृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, जिलापूर्ति अधिकारी आरजे यादव, अधिशाषी अभियंता जलनिगम सुलेमान खां, खंड विकास अधिकारी वीपी शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, तहसीलदार गुलाब सिंह, एडीओ पंचायत लखनलाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल पाठक, जिला सूचना अधिकारी पीयूष राय समेत तमाम विभागीय अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed