फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime planning, three arrested

चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, दो भागे

Tue, 05 Oct 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime planning, three arrested
कैप्सन - पुलिस अभिरक्षा में आरोपी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोतवाली तालबेहट एवं एसओजी टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को राजमार्ग पर झरर घाट पुल के समीप चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। उधर, दो आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली तालबेहट और एसओजी की टीम ने रविवार को रात में 12 बजे के लगभग झरर घाट के पास खुशीराम पाल के बंद पड़े होटल में दबिश देकर तीन आरोपियों को मय असलहा के पकड़ा। इन्होंने रात में राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों से लूट और डकैती डालने की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस को तीनों के पास 315 बोर के तीन तमंचे और पांच कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश होने के लिए भेज दिया। दो आरोपी मौके से भागने में सफल हुए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रानू यादव निवासी बादीवर थाना जखौरा, कन्हैया यादव छोटी टेकरी थाना तालबेहट, निहाल सिंह निवासी बैदौरा मुकटौरा कोतवाली तालबेहट बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद, एसआई दिलीप कुमार, एसआई वीरेन्द्र सिंह, एसआई तुलाराम, योगेश कुमार, सुनील कुुमार, विपिन कुमार, दयानंद, मनीष कुमार, कमल कुमार, एसओजी टीम के अभय प्रताप सिंह, गोपाल झा, रजनीश कुमार, आशीष कुमार कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed