{"_id":"5ff222d78ebc3e3b884c9e25","slug":"cricket-teaching-by-coach-taldehate-news-jhs1851243189","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट कैंप में सिखाईं खेल की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट कैंप में सिखाईं खेल की बारीकियां
विज्ञापन
कैप्सन - खिलाड़ियों को गुर सिखाते क्रिकेट कोच इलियास
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। नगर के ओम साईं क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट कैंप का चेन्नई से आए क्रिकेट कोच इलियास ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेल में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
श्री मर्दन सिंह क्रिकेट मैदान पर कैंप का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि देश में ग्रामीण क्षेत्रों से एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं निकल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा के निखार में ऐसे कैंप मील का पत्थर साबित होते है। उन्होंने महोबा, ललितपुर और झांसी से क्रिकेट सीखने आए बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाए। इस मौके पर मामू महोबा, उमेश कुमार, महेश मलैया, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
बाद में उन्होंने बताया कि वह पिछले 28 वर्ष से चेन्नई में स्वयं की अकादमी चला रहे हैं। वह हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, नोएडा सहित देश के कई शहरों में खिलाड़ियों को क्रिकेट के बारे में जागरूक कर चुके है। पहली बार वह बुंदेलखंड आए हैं। यहां ठंड बहुत है। सरकार को इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग से सोचना चाहिए।