{"_id":"67a51172e04a768d300053ff","slug":"cricket-parabai-won-the-final-match-by-defeating-jhansi-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-129159-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: झांसी को हराकर परबई ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट: झांसी को हराकर परबई ने जीता फाइनल मुकाबला
Fri, 07 Feb 2025 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
पाली खेल महोत्सव : मैन ऑफ द मैच अंकेश तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। खेल मोहत्सव के तहत बृहस्पतिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच झांसी और परवई के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में परवई ने झांसी को 31 रनों से हराया। इसके साथ ही पाली खेल महोत्सव का समापन हुआ।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किए टॉस में परवई टीम के कप्तान रूपेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी। परवई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दस विकेट खोकर 157 रन बनाए। परवई टीम में सर्वाधिक अंकेश ने 54 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली। इसमें 12 चौके और छह छक्के लगाए। अभिषेक 15 रन, जितेंद्र 10 रनों का योगदान दिया। झांसी की ओर से सर्वाधिक गौतम व मोहित ने तीन-तीन विकेट लिए। शुभांक, विक्रांत और अमित ने एक-एक विकेट लिया। परवई टीम ने झांसी को निर्धारित 20 ओवरों में 158 रनों का लक्ष्य दिया।
झांसी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। परवई ने 31 रनों से झांसी को हरा कर पाली क्रिकेट टूर्नामेंट के कप पर कब्जा कर लिया। झांसी की ओर से सर्वाधिक राहुल कोस्टा ने 28 रन, गौतम रघुवंशी ने 21, बर्धन ने 16 रनों का योगदान दिया। परवई टीम की ओर से अभिषेक ने तीन, विजय ने दो और रुपेश और प्रदीप ने एक-एक विकेट लिए। प्लेयर ऑफ दा मैच अंकेश को दिया गया। जिन्होंने 54 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली। पाली क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिषेक को दिया गया। अभिषेक ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 62 रन बनाकर, सात विकट लिए और चार कैंच पकड़े।
विज्ञापन
टूर्नामेंट की विजेता टीम परवई के कप्तान रूपेश को जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, आयोजन समिति अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने विजय ट्राफी और एक लाख रुपये का चेक सौंपा। उप विजेता टीम के कप्तान राहुल जैक्सन को नगर आयोजन समिति के सदस्यों ने उप विजेता ट्राॅफी और पचास हजार रुपये का चेक सौंपा। सभासद प्रभा देवी, लक्ष्मी रजक, रुकमणी कुशवाहा, गीता देवी ने मैन ऑफ द मैच अभिषेक को शील्ड और ईनामी राशि दी। इस मौके देवकी चौरसिया, रामसेवक राय, भरत चौरसिया, उमाशंकर चौरसिया, रविंद्र राजा, गोलू चौरसिया, राघवेंद्र विश्वकर्मा, आशीष चौरसिया, जगदीश राय, देवेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।