फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cricket: Jhansi beats Lalitpur by four wickets

क्रिकेट: झांसी ने ललितपुर को चार विकेट से हराया

Tue, 28 Jan 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Jhansi beats Lalitpur by four wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ‘पाली खेल महोत्सव एवं मेला’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। वह सोमवार को उद्घाटन मौके पर संबोधित कर रहे थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने कहा कि पाली खेल महोत्सव दूसरी बार और मेला महोत्सव का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। मेला का शुभारंभ पं. संदीप शास्त्री, पं. मंगल शास्त्री, पं. भगवत नारायण दीक्षित और पं. शैलेंद्र दीक्षित ने वेद मंत्रों के बीच हवन पूजन से किया।
विज्ञापन

पहले दिन क्रिकेट मैच में झांसी की टीम ने ललितपुर को चार विकेट से हराया। ललितपुर की टीम ने 19.2 ओवर में 111 रन बनाए, जबकि झांसी ने 11.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 112 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब हाजिम को दिया गया, जिन्होंने 2 विकेट लिए और 36 रन बनाए। इस दौरान भाजपा नेता सोनू चौबे, ब्रजेश राजपूत, माधव पाठक, महिपाल सिंह, नरेंद्र ताम्रकार, सुरेंद्र राय, आशीष चौरसिया और जगदीश राय मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पाली थाना प्रभारी उदयभान गौतम टीम तैनात रहे। मंच संचालन सुनील नामदेव और लक्ष्मण पाटकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed