फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cows lying dead in Devran cow shelter, video goes viral

Lalitpur News: देवरान गो आश्रय स्थल में मरे पड़े गोवंश, वीडियो वायरल

Thu, 21 Sep 2023 11:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Cows lying dead in Devran cow shelter, video goes viral
आश्रय स्थल में भूखे दौड़ रहे गोवंशों के लिए न चारा है, न पानी
विज्ञापन

दो दिन पहले एसडीएम को स्टॉक में नहीं मिला था भूसा, अधिकारियों को भेजा पत्र
गोशाला में मरे पड़े गोवंशों सहित दुर्दशा का वीडियो वायरल होने से मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट (ललितपुर)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद भी गोआश्रय स्थलों में सुधार नजर नहीं हो रहा है। बुधवार को ब्लॉक बार क्षेत्र के देवरान स्थित गो आश्रय स्थल के एक वीडियो ने इसका खुलासा कर दिया।
शहर में वायरल हो रहे इस वीडियो में कई गोवंश मरे पड़े दिख रहे हैं, वहीं कई भूखे गोवंश गोशाला में इधर-उधर भटक रहे हैं। उनकी नादी में न तो भूसा दिख रहा न ही पानी। उधर, एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने इस गोआश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया था, वहां भूसा और चारे को काई प्रबंध नहीं था। पानी की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो किसी ने अपलोड किया, थोड़ी ही देर में वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक गोआश्रय केंद्र में बंद गायें भूसा और चारे की तलाश में भटक रही दिख रही हैं। वीडियो में बताया जा रहा है कि यह हाल देवरान गो आश्रय स्थल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोआश्रय केंद्र में बंद गायों के खाने के लिए न तो वहां चारा है और न ही भूसे को कोई प्रबंध है। परिसर में चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में पड़े हैं, इनमें एक गाय की आंखें कौवे निकालकर ले गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद गो सेवकों में काफी नाराजगी है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कमजोर तीन गोवंशों की हुई मौत
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव भोइया ने बताया कि देवरान गोआश्रय स्थल पर गोवंशों की संख्या अधिक है। रविवार को भूसा खाने के लिए इन गोवंशों में भगदड़ मच गई थी, जिससे तीन कमजोर गोवंशों की मौत हो गई थी। स्थिति को सुधारने के लिए कुछ गोवंशों को दूसरे गोआश्रय स्थल पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
सड़ रहे गोवंशों से फैल सकती हैं बीमारियां
लंपी वायरस का मामला अभी थमा नहीं है लेकिन देवरान गोआश्रय स्थल पर जिस तरह से सड़ रहे मरे गोवंश का वीडियो वायरल हुआ है, इससे गोशाला में पशुओं में बीमारी फैलने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हैरत की बात तो यह है कि इन मरे गोवंशों को भी वहां से हटाया नहीं गया है।

मंगलवार को देवरान गोशाला के निरीक्षण के दौरान गोवंशों के लिए भूसा और चारे को कोई प्रबंध नहीं मिला था पानी की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। वहां की अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इससे पूर्व 16 अगस्त को भी निरीक्षण किया गया था। जिसमें भी कमियां दूर करने के लिए कहा गया था लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।- श्रीराम यादव, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed