फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid vaccination to frontline workers

57 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्करों ने कराया टीकाकरण

Fri, 12 Feb 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
covid vaccination to frontline workers
टीकाकरण के पश्चात प्रमाण पत्र दिखाते अधिकारी,कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। चार स्थानों पर सात सत्रों में 875 के सापेक्ष 501 लाभार्थियों को वैक्सीन के डोज लगाए गए। इस तरह 57.3 फीसदी लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

शहर में चार स्थानों पर टीकाकरण किया गया। पुलिस कर्मी, होमगार्ड, नगर पालिका सफाई कर्मी व राजस्व कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिला अस्पताल में दो सत्रों में 145, जिला महिला अस्पताल में 134, पुलिस लाइन में 122 और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय 100 लाभार्थियों को वैक्सीन के डोज लगाए गए। जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण अभियान में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कोविड वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद जिलाधिकारी ने टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ है। प्रथम चरण में चार हजार स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाना था, जिनमें से 75 प्रतिशत का टीकाकरण किया गया। द्वितीय चरण पांच फरवरी से शुरू हुआ। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका। 12 व 18 फरवरी को चार चरणों में फ्रंटलाइन वर्कस का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन के साइड इफेक्ट नहीं हैं, यह टीका हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए है। इस टीके को लगवाकर ही हम कोरोना जैसी भयानक महामारी से मुक्त हो सकेंगे। किसी भी प्रकार की भ्रांति व अफवाह पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डा. हरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष डा. अमित चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, डा. डीसी दोहरे आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed