{"_id":"60c122e38ebc3e00b20ef9f3","slug":"covid-vaccination-lalitpur-news-jhs19675327","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ावरा ब्लॉक में 225 ने लगवाया कोविड टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ावरा ब्लॉक में 225 ने लगवाया कोविड टीका
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। मड़ावरा क्षेत्र में कोविड टीकाकरण के लिए उपजिलाधिकारी एसपी सिंह समेत राजस्व विभाग द्वारा विशेष रूप से ग्रामीणों को तरह-तरह से जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता और सजगता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को एसडीएम द्वारा ठनगना, कुर्रट, बढ़वार आदि वनांचल के गांवों में टीकाकरण का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में बुधवार को मड़ावरा ब्लॉक में कुल 225 ग्रामीणों द्वारा कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया गया। चिकित्सा अधीक्षक मड़ावरा डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण सत्र समाप्ति तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर आयु के 126 ग्रामीणों द्वारा टीका लगवाया गया। वहीं जिलाधिकारी के निर्देशन में संचालित ग्रामीण अंचल में 45 प्लस आयु के ग्रामीणों के टीकाकरण अभियान में बुधवार को मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम दांगली में 17, बढ़वार में 08, परसाटा में 20, सक्तु में 20, कुर्रट में 04, रखवारा में 30 ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया। वहीं ग्राम बरेजा, ठगनगा, गौना, जलंधर में किसी भी ग्रामीण द्वारा टीकाकरण नहीं कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम हंसेरा, दारुतला, जैतुपुरा, गढ़ोलीखुर्द, श्यामपुरा, हंसरा, डोंगराखुर्द, गुढ़ाबुजुर्ग, बगौनी, गदौरा में 45 वर्ष आयुवय से अधिक के ग्रामीणों का टीकाकरण किया जाएगा।
शिक्षक और अभिभावक बढ़-चढ़ कर कराएं टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पर टीकाकरण करवाने वाली परिषदीय विद्यालय की प्रधानाचार्या रहनुमा बानो कहती हैं कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं बेहद कारगर है। इसका कोई भी नुकसान नहीं है। उन्होंने सर्व-समाज की महिलाओं एवं विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के समस्त अभिभावकों से टीकाकरण करवाने की अपील की है।