{"_id":"60ba867c8ebc3e2780206d01","slug":"covid-vaccination-931-youth-lalitpur-news-jhs19637185","type":"story","status":"publish","title_hn":"931 युवाओं ने लगवाई कोविड वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
931 युवाओं ने लगवाई कोविड वैक्सीनेशन
विज्ञापन
corona veksin.jpg
- फोटो : corona veksin.jpg
ललितपुर। कोरोना से बचाव के लिए युवाओं को चलाए जा रहा टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाए गए 10 सत्रों में 18 से 44 वर्ष तक के 931 लोगों ने टीकाकरण कराया, जो लक्ष्य के सापेक्ष 93 फीसदी रहा है। वहीं, 47 वर्ष से अधिक उम्र के 525 लोगों ने टीका लगवाए।
जनपद के युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत दस सत्र लगाए जा रहे हैं। जहां पर युवा रुचि के साथ ऑनलाइन आवेदन करने के बाद टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर कोविड टीकाकरण की डोज लगवा रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल पुरुष में 18 से 44 वर्ष के 100 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। साथ ही जिला महिला अस्पताल में 99, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में 80, न्यू पीएचसी गोविंद नगर में 97, इसके अलावा रेन बसेरा में 90, रावर इंटर कॉलेज में 99 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, सूचना कार्यालय में 50, नगर संसाधन केंद्र में 50, जिला सत्र न्यायालय में 50, सीडीओ कार्यालय में 50 लोगों ने भी टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बिरधा पीएचसी पर 74 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में 92 लोगों ने डोज लगवाए। इस तरह कुल 931 ने टीकाकरण कराया। यह एक दिन के लक्ष्य के सापेक्ष 93 फीसदी रहा है। इसके अलावा 45 से अधिक उम्र के 525 लोगों ने टीकाकरण कराया।
शुक्रवार को लगाए गए 10 सत्रों में 18 से 44 वर्ष के 931 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 525 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण