{"_id":"5fc950518ebc3eefba413ea2","slug":"covid-guideline-violation-lalitpur-news-jhs1825951185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन के निर्देशों का धरातल पर नहीं असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन के निर्देशों का धरातल पर नहीं असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। अधिकतर नागरिक कोविड नियमों के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। अस्पतालों में मरीजों के साथ तीमारदार बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। यही हाल रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों का है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक की जा रही है। इसमें कोविड समीक्षा के साथ हो रही है॥ कमियां मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन, इनका असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। गांवों में आशाओं के माध्यम से सर्वे का काम नहीं किया गया। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर केवल नोटिस देकर ही इतिश्री कर ली गई। बीते दिनों रैन बसेरा में ठहरने वाले व्यक्तियों के सैंपल लेने को कहा गया, लेकिन, अब तक सैंपल नहीं लिए गए। सैंपल की संख्या जो पहले थी, वह अभी भी है।
अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इसका असर धरातल पर नहीं है। यहां लिए गए सैंपल की संख्या जो बीते सप्ताह थी, वही संख्या अभी भी है। मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों के चालान के साथ कोविड जांच के लिए कहा गया था, लेकिन इसका भी असर नहीं है। बिना मास्क लगाए व्यक्ति खुलेआम घूम रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदारों से लेकर आम लोग तक बेपरवाह घूम रहे हैं। अधिकारी केवल निर्देश देने तक ही सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन
--------
अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच की जा रही है। मरीज के साथ ठहरने वालों की भी जांच हो रही है, लेकिन कुछ तीमारदार जांच करने पर विरोध जता रहे हैं। इस कारण कुछ लोग छूट जाते हैं।
- डा. अमित चतुर्वेदी
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल पुरुष
--------
सर्वे नहीं करने वाली आशाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय एमओआईसी को निर्देश दिए गए हैं। कार्य नहीं करने पर आशाओं को नोटिस दिए गए और स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
- डा. हुसैन खान
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
नोडल अधिकारी