फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid 19 was made necessary upon entry into lalitpur

जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की होगी कोविड जांच

Sat, 04 Dec 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
covid 19 was made necessary upon entry into lalitpur
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले की सीमा में प्रवेश करने पर कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने सीमा से सटे बार्डरों पर जांच के लिए पांच टीमों का गठन कर नियुक्त कर दिया है। जहां पर बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन

देश में कोराना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमा को अलर्ट किया है। इसके चलते विदेश से आने वालों को एकांतवास में रखा जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर सर्विलांस पर रखेगी। इसके अलावा अब एक नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है। जिसमें प्रदेश के जनपद में बाहर से आने वालों की बार्डर पर कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे स्टेशन, शहर के मुख्यालय स्थित बस स्टैंड और मध्यप्रदेेश की सीमा से सटे राजघाट, महरौनी से टीकमगढ़ मार्ग, बानपुर-टीकमगढ़ मार्ग में बार्डर पर, तालबेहट के नए बस स्टैंड आदि स्थानों पर टीमों के द्वारा बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच कराई जा रही है। विभागीय अधिकारियेें ने बताया कि इसके अलावा अन्य स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं। जहां पर भी टीमों केे लगातार बाहर से आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच बार्डरों पर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed