फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Court will be independent feeder

न्यायालय के लिए बनेगा स्वतंत्र फीडर

Sat, 13 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Court will be independent feeder
ललितपुर। जनपद न्यायालय को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए बिजली विभाग ने 4.65 करोड़ रुपए का स्टीमेट बनाया है, ताकि न्यायालय भवनों कोब चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति दी जा सके।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66/33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर चार के माध्यम से शहर के मुहल्ला सदनशाह क्षेत्र, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कृषि विभाग, पुलिस लाइन, वर्णी चौराहा क्षेत्र, गांधीनगर, आजादपुरा, चंडी मंदिर के अलावा जनपद न्यायालय के सभी भवनों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत विभाग द्वारा शहर में रोस्टिंग के अनुसार तीन चरणों में नौ घंटे की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


यदि फीडर या फिर क्रॉस होने वाले अन्य फीडरों में फाल्ट आ जाता है, तो ऐसी स्थिति में घंटों अघोषित विद्युत कटौती हो जाती है। फीडर नंबर चार में कई बार 12 से 13 घंटे या और अधिक समय तक कटौती होने से न्यायिक कार्य बाधित हो जाता है। गर्मियों के दिनों में विद्युत फाल्ट अधिक होते हैं, जिसके कारण कई बार तो दिन भर विद्युत आपूतिस्त्ऱ ठप बनी रहती है, जिससे जनपद न्यायालय में कार्य बाधित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए जनपद न्यायालय की ओर से विद्युत विभाग को अलग से स्वतंत्र फीडर बनाकर 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराए जाने के लिए पत्र लिखा गया। साथ ही विद्युत अधिकारियों को शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार करने को भी लिखा। इस कारण विद्युत विभाग द्वारा रौंड़ा स्थित 132 केवी सब स्टेशन से जनपद न्यायालय तक अलग से स्वतंत्र फीडर बनाने के लिए 4.65 लाख रुपए का स्टीमेट बनाकर तैयार कर न्यायिक अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा है।


न्यायालय प्रशासन द्वारा स्टीमेट को मंजूरी मिलने से विद्युत विभाग द्वारा रौंड़ा सब स्टेशन पर अलग से स्वतंत्र फीडर बनाकर नई हाईटेंशन लाइन तैयार करेगा। स्वतंत्र फीडर के माध्यम से 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed