{"_id":"5ffdf8938ebc3e2e6c5eda79","slug":"court-case-disposal-will-be-priorities-lalitpur-news-jhs1859204116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों का शीघ्र निस्तारण पहली प्राथमिकता: डा. सुनील कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों का शीघ्र निस्तारण पहली प्राथमिकता: डा. सुनील कुमार
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
डा. सुनील कुमार सिंह सिविल जज (सीनियर डिवीजन)
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। जिले में लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। तहसीलों में भी लोक अदालत के माध्यम से शिविर लगाकर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। यह बात नवागत सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डा. सुनील कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। अयोध्या से स्थानांतरित होकर यहां उन्होंने बीते आठ जनवरी को कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पहली नियुक्ति सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) के पद पर दिसंबर 2009 में जौनपुर में हुई थी। वर्ष 2013 से 2015 तक फरेंदा (महराजगंज), 2015 से 2018 तक उन्नाव में रहे। यहां से उन्हें सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पद पर प्रोन्नति मिली। 2018 से सात जनवरी 2021 तक अयोध्या में रहे। श्री सिंह ने बताया कि वे जिलाधिकारी से मिलकर तहसील स्तरीय शिविर लगाकर लंबित मुकदमों की निस्तारण की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।