{"_id":"665a5b72fa0513f17f0e2b57","slug":"country-liquor-found-being-sold-on-contract-before-the-scheduled-time-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115533-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: निर्धारित समय से पूर्व ठेके पर देसी शराब बिकती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: निर्धारित समय से पूर्व ठेके पर देसी शराब बिकती मिली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। निर्धारित समय से पूर्व दुकान से शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी निरीक्षक ने जांच की। शिकायत सही मिलने पर दुकान में ताला लगवा दिया।
मोहल्ला नेहरू नगर स्थित सरकारी देसी शराब ठेका दुकान पर निर्धारित समय से पूर्व और बाद में शराब बिक्री की शिकायतें आ रही थीं। जांच के लिए शुक्रवार सुबह आबकारी निरीक्षक अनविता तिवारी आबकारी टीम के साथ सुबह 9:30 बजे नेहरू नगर पहुंचीं। यहां देखा कि निर्धारित दस बजे से पूर्व ही दुकान खुली थी और शराब बिक्री होती मिली। आबकारी टीम को मौके पर देख दुकान के कर्मचारी मौके से भाग निकले। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने दुकान में ताला लगवा दिया। राजस्व नुकसान को देखते हुए सुबह 11 बजे दुकान के ताले को खुलवा दिया गया। ठेका संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आबकारी निरीक्षक अनविता तिवारी ने बताया कि दुकानदार चेतावनी नाेटिस जारी की गई है। दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर उक्त जुर्माना की राशि दोगुनी हो जाएगी।
-- -- -- --
नेहरू नगर स्थित शराब की दुकान समय से पूर्व खुलने की शिकायतें मिल रही थीं। आबकारी निरीक्षक को जांच के लिए भेजा था। दुकान निर्धारित समय से पूर्व खुली मिली। दुकानदार पर जुर्माना लगाया गया है।
विजय सिद्धांत, जिला आबकारी अधिकारी