{"_id":"5edfc2f18ebc3e42de7780af","slug":"counceller-will-treat-dippressed-people-lalitpur-news-jhs168689383","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलर करेंगे अवसादग्रस्त लोगों की समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलर करेंगे अवसादग्रस्त लोगों की समस्याओं का निदान
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : ??????
ललितपुर। लॉकडाउन के कारण मानसिक अवसाद की समस्या झेल रहे लोगों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना, यूनिसेफ इंडिया और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ अभियान द्वारा ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अवसादग्रस्त लोगों की समस्याओं का समाधान काउंसलर करेंगे।
विश्व के कई देश वैश्विक महामारी के चपेट में हैं। भारत में भी इस महामारी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोविड-19 और लंबे लॉकडाउन की वजह से लोगों में मानसिक अवसाद जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए लोगों के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व राज्य संपर्क अधिकारी डॉ अंशुमाली शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोतीय ने किया।
उन्होंने मीटिंग के माध्यम से कहा कि हमें समाज के साथ खड़े रहना है, समाज में मानसिक तनाव को दूर करने का प्रयास करते हुए करोना के इस संकट के समय हमें लोगों के मानसिक तनाव को दूर करना है। प्रशिक्षण में प्रदेश के 75 जिलों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मोबाइल फोन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के परामर्श का कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। ऑनलाइन कार्यशाला धूम्रपान की समस्या एवं धूम्रपान निवारण पर केंद्रित थी। प्रदेश के 250 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण की वक्ता डा. नीलम, डॉ.पीयूष एंटोनी व दयाशंकर सिंह रहे। संचालन अनुराग चतुर्वेदी ने किीा।
विज्ञापन
ललितपुर के जिला नोडल अधिकारी डॉ.ओपी चौधरी बताया कि यदि आप तनावग्रस्त हैं तो काउंसलर असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान डॉ.संजीव कुमार शर्मा (मोबाइल नंबर 9473593205), असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान डॉ सूबेदार यादव (मोबाइल नंबर 9415505687), असिस्टेंट प्रोफेसर एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. ओपी चौधरी (मोबाइल नंबर 9452097290) और असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार (मोबाइल नंबर 8317079919) से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने बताया कि इस समय जिले के जिन महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां संचालित हैं, उनमें नेहरू महाविद्यालय ललितपुर, राजकीय महाविद्यालय, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय तालबेहट, छत्रपति शिवाजी एमएसडी पाली, पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय ललितपुर, श्री दीपचंद चौधरी महाविद्यालय, भगवान आदिनाथ कॉलेज महर्रा, केपीएस डिग्री कॉलेज ककरुआ, इंद्रपाल सिंह महाविद्यालय जाखलौन और सुदर्शन डिग्री कॉलेज बांसी शामिल हैं। उन्होंने महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों से कहा कि भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों के मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’ एप तथा ‘आई गॉट दीक्षा’ एप डाउनलोड कराकर अपनी तथा देश की सुरक्षा में भागीदार बनें। कार्यक्रम में जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।