{"_id":"60774e4b8ebc3e58fe369d27","slug":"corona-three-death-lalitpur-news-jhs1931540164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर, अब 186 निकले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर, अब 186 निकले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन
corona positive ded dody.jpg
- फोटो : corona positive ded dody.jpg
ललितपुर। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में हुई जांच के दौरान 186 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 44 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं झांसी में ललितपुर निवासी तीन संक्रमितों की मौत भी हो गई है। इससे अब संक्रमण से मौत होने का सरकारी आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1049 पहुंच गया है।
कोरोना वायरस का कहर लगातार अपना प्रकोप दिखा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1741 सैंपल लिए गए, जिनमें 186 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 71, ट्रूनेट से एक और एंटीजन टेस्ट में कुल 114 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों में अकेले शहर से ही 153 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तालबेहट के छह लोग एवं बुरोगांव पावर प्लांट में भी पांच लोग संक्रमित निकले हैं। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 21 लोगों में संक्रमण पाया गया, इनमें कटरा बाजार निवासी 81 वर्षीय वृद्धा भी शामिल है। वहीं 10 वर्ष से कम आयु के सात मासूम भी संक्रमण की चपेट में आ आए हैं। इसके अलावा बुधवार को जिले के तीन लोगों बांसी निवासी 70 वर्षीय महिला, बिरधा निवासी 57 वर्षीय अयोध्या एवं जखौरा निवासी 59 वर्षीय अर्जुन की झांसी में मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत का सरकारी आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। यह तो सिर्फ सरकारी आंकड़े हैं। इसके अलावा भोपाल में भी बुधवार को ललितपुर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत की सूचना है।
------
बुधवार को 1741 सैंपलों की जांच में 186 कोरोना संक्रमित मिले हैं। झांसी में तीन मरीजों की मौत हुई है।
-डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।