फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona threat to election duty teachers

पंचायत चुनाव से लौटे शिक्षकों को सता रहा है कोरोना का डर

Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
corona threat to election duty teachers
corona.jpg - फोटो : corona.jpg
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान कराकर लौटे कई शिक्षकों को अब कोरोना का डर सता रहा है। तमाम शिक्षकों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

गत दिवस त्रिस्तरीय पंचायत के मतदान में अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान शिक्षकों ने मुंह पर मास्क, फेस कवर व सैनिटाइजर का प्रयोग किया लेकिन मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर मतपेटी जमा करने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख पाए। दो गज दूरी के नियमों का क्या हश्र हुआ, सभी ने देखा। जान है तो जहान है के स्लोगन ऐसे समय बेमानी से प्रतीत हो रहे थे। ब्लॉक तालबेहट, जखौरा, बिरधा में चुनाव सामग्री प्राप्त करने में भारी अव्यवस्थाएं देखी गईं। रात्रि 8 बजे बूथ पर पहुंचने वाले कार्मिक रात्रि 12.30 तक चुनाव के लिए आवश्यक तैयारी में जुट रहे। कदम-कदम पर कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की दहशत पंचायत चुनाव में तैनात मतदान कार्मिकों को परेशान करती रही। अब चुनाव कराकर लौटे तमाम शिक्षकों को कोरोना से संक्रमित होने की चिंता सताने लगी है। कई शिक्षकों ने परिवार व खुद का बचाव करने के मकसद से होम आइसोलेशन की प्रक्रिया अपनाई है। इस समय कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सभी उम्र के लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। कुछ शिक्षकों का असमय निधन हो चुका है। वहीं, देश के अस्पतालों में संसाधन कम पड़ते जा रहे हैं। ऐसे में होम आइसोलेशन बचाव का कारगर उपाय है।
-----
जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगी हुई ती, उन सभी को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में किया जाए, जिससे कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके। इस समय तमाम शिक्षक इस बीमारी की चपेट में हैं। कई शिक्षकों ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

इंदर सिंह पटेल जिला मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
----
अव्यवस्थाओं और कोविड के प्रसार का महामहोत्सव त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव में तैनात पार्टियों ने श्रम, निष्ठा , कर्मठता , पारदर्शिता और विवेक रूपी आहुति देकर उसे सफल बनाया। मेरे बूथ पर रात्रि तक वोटिंग चलती रही। लगातार सुबह 7 बजे से रात्रि तक लंबी -लंबी कतारें, फिर मतपेटिका जमा कर सुबह 4.30 पर घर पहुंचा। खुद और परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से चुनाव से लौटकर खुद को दो दिन के लिए होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील जैन,पीठासीन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed