{"_id":"5ede7d7c8ebc3e909b66b5bc","slug":"corona-report-negetive-lalitpur-news-jhs168611341","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की आई कोरोना रिर्पोट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक की आई कोरोना रिर्पोट निगेटिव
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में बीती रात हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका कोरोना सैंपल लिया गया था। जांच में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिजनों को शव सौंप दिया। इससे सभी ने राहत की सांस ली है। वहीं, एक कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो गया है।
मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी एक व्यक्ति बीते दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण उसकी रात्रि में मौत हो गई। मोहल्लेवासियों की सूचना पर मृतक का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे माइक्रोबायोलोजी विभाग महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी से जांच रिपोर्ट निगेटिव दी। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, सरस्वती मंदिर महाविद्यालय मडावरा में क्वारंटीन में रहे एक व्यक्ति का सैंपल 22 मई को लिया गया था, जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती किया गया था, जिसकी तीसरी जांच में कोरोना नहीं पाया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि मरीज के स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
85 व्यक्तियों के जांच को भेजे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रींनिग के दौरान 85 व्यक्तियों के लक्षण के आधार पर सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। सात मई को भेजे गए 55 सैंपलों में से एक की रिर्पोट निगेटिव आई, शेष की रिर्पोट लंबित है। एक जून व तीन जून के पांच सैंपलों की रिर्पोट नहीं आई है।