फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Corona reached Kotwali, 12 infected including inspector were found

Lalitpur News: कोतवाली में पहुंचा कोरोना, दरोगा समेत 12 संक्रमित मिले

Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona reached Kotwali, 12 infected including inspector were found
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 48 घंटे बाद जारी हुई रिपोर्ट में कोतवाली में तैनात एक दरोगा समेत 12 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 181 संभावित मरीजों की कोराेना जांच कराई गई। जिसमें कोतवाली में तैनात एक दरोगा समेत पांच संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक मरीज महरौनी के सतवांसा और बाकी चार मरीज ललितपुर के अलग-अलग मोहल्लों के हैं। वहीं रविवार को छह मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। इसके साथ ही सोमवार को 427 लोगों की कोराेना जांच कराई गई। जिसमें सात कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक मरीज मड़ावरा क्षेत्र के गांव साढ़ूमल, दो मरीज शहर के मोहल्ला आजादपुवा, एक मरीज सिलगन, एक चांदमारी, एक लक्ष्मीपुरा और एक मरीज मध्य प्रदेश के चंदेरी का रहने वाला है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन


जिला कारागार हुआ कोराेना मुक्त
बीते दिनों जिला कारागार में जांच के दौरान करीब 20 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें चिकित्सकों की निगरानी में अलग बैरक में आईसोलेट किया गया था और उनका उपचार शुरू किया गया था। रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की फिर से जांच कराई गई, जिसमें सभी मरीज ठीक हो गए। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि जिला कारागार में सभी मरीज ठीक हो गए हैं और उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब जिला कारागार कोरोना से मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed